Latestराष्ट्रीय

देखें VIDEO: बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करते समय नाव पलटी, डूबते-डूबते बचे BJP सांसद रामकृपाल यादव

पटना।  Patna Flood : बाढ़ग्रस्त बिहार के पटना में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हट गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र पाटलिपुत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे, तभी गुरुवार रात उनकी नाव पटल गई। इस घटनाक्रम के बारे में उन्होंने फेसबुक पोस्ट कर जानकारी दी। घटनाक्रम धनरुआ के रमणी बिगहा इलाके का है। यह नाव पर सवाल होकर यादव दौरा कर रहे थे। उनके साथ कुछ समर्थक भी थे। पानी की गहराई ज्यादा थी और नाव पलट गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने रामकृपाल यादव को डूबने से बचा लिया।  

देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक, रामकृपाल यादव जिस नाव पर सवार होकर दौरा कर रहे थे, वे टायर की बनी थी। गनीमत यह कही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। बता दें, पिछले दिनों से यूपी और बिहार में भारी बारिश हो रही है। बिहार में भारी तबाही हुई है। पटना में बहुत नुकसान हुआ। यहां लोगों को नाव से निकाल गया। यहां तक कि उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भी एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यु किया, क्योंकि उनके बंगले में भी पानी भर गया था। मोदी तीन दिन बाद राजेंद्र नगर स्थित अपने निवास से बाहर निकल सके।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply