Site icon Yashbharat.com

दुनिया को जल्‍द मिल सकती है कोरोना से बचाव की पहली दवा, मर्क ने अमेरिकी नियामक से मांगी मंजूरी

images 50 1

दवा निर्माता कंपनी मर्क ने अमेरिकी औषधि नियामक एफडीए से कोविड-19 रोधी दवा को मंजूरी देने की गुजारिश की है। एफडीए से मंजूरी मिल जाने के बाद यह कोरोना से बचाव की पहली दवा होगी। पढ़ें यह रिपोर्ट…

वाशिंगटन, एपी। दवा निर्माता कंपनी मर्क ने अमेरिकी औषधि नियामक एफडीए (Food and Drug Administration, FDA) से कोविड-19 रोधी दवा को मंजूरी देने की गुजारिश की है। एफडीए से मंजूरी मिल जाने के बाद यह कोरोना से बचाव की पहली दवा होगी। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का खाद्य और औषधि नियामक यानी एफडीए इस पर अगले कुछ हफ्ते में फैसला कर सकता है। एफडीए ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ अब तक जिन उपचारों को मंजूरी दी है उसमें इंजेक्‍शन देने की जरूरत होती है

Exit mobile version