Site icon Yashbharat.com

तमिलनाडु सड़क हादसे में मप्र और राजस्थान के 6 लोगों की मौत

car accident delhi 201817 8311 07 01 2018 m

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक सड़क हादसे में मध्यप्रदेश और राजस्थान के 6 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 7 लोग घायल है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार अल सुबह 3 बजे पर्यटकों को कन्याकुमारी ले जा रही वैन थालावाइपुरम में ब्रिज से नीचे जा गिरी। जानकारी के मुताबिक ये सभी इंदौर के एक ज्वेलर परिवार के हैं जो घूमने के लिए गए थे।

पुलिस के अनुसार थालावाइपुरम में ब्रिज बहुत सकरा है और घुमावदार रास्ता होने की वजह से यह हादसा हुआ। यहां ड्राइवर गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे नीचे जा गिरी।

मृतकों के नाम रमेश कुमार, कन्हैयालाल, दीगम, लाल चंद, रेखा और विंध्या है। घायलों के नाम चंद्रा, सुनीता, साराला और सोनम हैं। इसमें ड्राइवर जी मुथुकामाट्ची भी शामिल है।

Exit mobile version