Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

कटनी: विजराघवगढ़ के ग्राम हरदुआ के वीर सपूत हादसे में शहीद

कटनी।  कटनी जिले के विजराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम हरदुआ निवासी वीर सपूत प्रदीप पटैल एक सड़क हादसे में शहीद हो गए। यह दुःखद खबर सिक्किम से आई है।

सिक्किम में सेना का वाहन 700 फुट खाई में गिरने की वजह से चार जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। इसमें कटनी जिले के विजराघवगढ़ के ग्राम हरदुआ के प्रदीप पटेल शामिल हैं।

सिक्किम के पाक्योंग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा गुरुवार को हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने चार जवानों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे।

मृतकों में मध्य प्रदेश के रहने वाले ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के रहने वाले क्राफ्टमैन डब्लू पीटर, हरियाणा के रहने वाले नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के रहने वाले सूबेदार के थंगापंडी शामिल हैं. ड्राइवर समेत सभी जवान पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी से एनरूट मिशन कमांड यूनिट के थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम