दतिया। दतिया के जिला अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां गलत इंजेक्शन लगाने के बाद 1 मरीज की मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा मरीजों की तबीयत और बिगड़ गई। ये भी बताया जा रहा है कि अस्पताल में नर्स ने एक ही सीरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगा दिए। हालांकि मामला उजागर होने के बाद सिविल सर्जन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक दतिया के जिला अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है। दरअसल यहां गलत इंजेक्शन लगाने से कई मरीजों की हालत बिगड़ गई है। जबकि इमरत सिंह नामक एक व्यक्ति की सोमवार शाम मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई। आपको बता दें कि बुधेड़ा निवासी इमरत सिंह राजपूत (50) को मलेरिया होने पर सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब 6.30 बजे डॉक्टर ने इमरत को इंजेक्शन लगाया। इसके 15 मिनट बाद उसकी हालत बिगड़ी और कुछ ही पल में उसकी मौत हो गई। इस परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। यहां परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। फिलहाल प्रकरण को जांच में लिया गया है।
मामला यहीं नहीं रुका। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उस समय फिर उजागर हुई जब एक के बाद एक करीब 25 मरीजों की तबीयत बिगड़ी। बुखार और एक्सीडेंट के मरीजों को भी ये इंजेक्शन दिए गए। वॉर्ड प्रभारी डॉ. कमला वर्मा के निर्देश पर मेल नर्स डी. गौतम ने मरीजों को डेकडेन इंजेक्शन लगाए थे।
इंजेक्शन लगाने के कुछ पल बाद ही इन मरीजों को अचानक कंपकंपी के साथ घबराहट महसूस होने लगी। इस पर अस्पताल प्रबंधन भी सक्रिय हुआ और तुंरत दूसरे इंजेक्शन दिए गए। जिससे मरीजों को राहत हुई। रिपोर्ट के मुताबिक यहां नर्स गलत इंजेक्शन भी लगा रहे थे और इंजेक्शन लगाने के दौरान सीरिंज भी नहीं बदल रहे थे। बताया जा रहा है कि नर्स इंजेक्शन लगाने के पहले सीरिंज को डिस्टिल्ड वॉटर की बजाए साधारण पानी की उपयोग किया जा रहा था। मतलब सीरिंज को सही तरीके से स्टरलाइज्ड नहीं किया जा रहा था।
एक ही कंपनी के इंजेक्शन
इधर अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक यहां कुछ मरीजों को एक इंजेक्शन लगाया गया। ये इंजेक्शन एक ही कम्पनी के है और उसी में कोई खराबी है। लिहाजा जिन मरीजों को ये इंजेक्शन लगाए गए उनकी हालत बिगड़ी है। इसलिए इन इंजेक्शनों का उपयोग बंद कर दिया गया है और उन्हें जांच के लिए सिविल सर्जन को सौंप दिया है।
मामला सामने के आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. पीके शर्मा ने पूरी घटना की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। जिसकी रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
-
कटनी: घंटाघर रामलीला मैदान के पीछे गंदगी का अंबार, नगर निगम के स्वच्छता दावों की खुली पोल -
गौशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन 8 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी -
विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में जिला पशु चिकित्सालय कटनी में रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन -
विश्व पर्यटन दिवस पर भोपाल में हुई ‘ट्रेजर हंट कार रैली–सीजन 2’, पर्यटन, रोमांच और भोपाल की विरासत का संगम, रैली में दौड़ीं 45 कारें -
वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी में रोजगार का बड़ा अवसर: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं की होगी भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया -
एनएसएस स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया समाजसेवा का संकल्प पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस तिलक महाविद्यालय में हुआ आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां -
अमीरगंज गौशाला में पशुओं की मृत्यु एवं दयनीय स्थिति पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने जताई गंभीर चिंता, जांच एवं कठोर कार्यवाही हेतु निगमायुक्त को लिखा पत्र -
मेरे सपनों का भारत’ सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा झिंझरी जेल में चित्रकला प्रतियोगिता, समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सम्मानित -
शासकीय कन्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस सेवा, सहयोग और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन -
MP Teachers Good News: मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 4 हफ्ते में आदेश पालन का अल्टीमेटम -
गोलबाजार रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, अशोक विश्वकर्मा बने अध्यक्ष 4 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन, रामनगर की धर्मराज पाठक मंडली करेगी प्रस्तुति -
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट्स पर MDR चार्ज पर रोक से इनकार, केंद्र व RBI को नोटिस -
जलकर राहत योजना के तहत सुभाष चौक में शिविर आयोजित, घर-घर पहुंचकर बकायेदार उपभोक्ताओं से किया जा रहा संपर्क,50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने मात्र 12 दिन शेष, निगम प्रशासन की बकायेदारों से अपील -
वर्षी मेले की तैयारियों को लेकर महापौर ने किया स्थल निरीक्षण,मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश -
अग्रवाल नवयुवक मंडल, कटनी द्वारा पाँचवाँ विशाल रक्तदान शिविर संपन्न -
कोष्टा समाज की नई कार्यकारिणी गठित, गंगाराम कोष्टा अध्यक्ष निर्वाचित -
जलकर राहत योजना: 50 प्रतिशत बकाया जमा करने पर शेष राशि होगी माफ,10 अक्टूबर है योजना की अंतिम तिथि, शासकीय अवकाश में भी खुले निगम के कैश काउंटर -
साधारण परिवार की बेटी वंदना नामदेव ने रचा सफलता का नया अध्याय सहायक प्राध्यापक पद पर चयन, GATE 2026 भी किया क्वालीफाई; तिलक कॉलेज के शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय -
सिंहस्थ के विकास के लिए सीएम मोहन यादव ने अपने पुश्तैनी मकान पर चलाई गेंती -
स्लीमनाबाद के भेड़ा टेक पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत,सतना से जबलपुर जा रहे थे बाइक सवार, पीछे से आ रहे एलपीडी वाहन ने मारी टक्कर; हादसे के बाद एलपीडी भी पलटा
