श्रीनगर । श्रीनगर के जडीबल में सेना और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीनों आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं। सुरक्षाबलों ने अभी भी एहतियात के तौर पर इलाके में तलाशी अभियान जारी रखा है।
बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला।
श्रीनगर के जडीबल इलाके में तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के उपरांत सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादी जिस मकान में छिपे हैं, सुरक्षाबलों ने उसे चारों और से घेर लिया। दोनों और से फायरिंग हुई । इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को तीनों आतंकवादी को मार गिराने में सफलता मिली है।
