jabalpur

जमानत मिलते ही कोर्ट से निकला और मौत के आगोश में समा गया

जबलपुर । गोरखपुर थाने में धारा 151 के आरोपित को एसडीएम कोर्ट में पेश करने ले जाया गया। जहां से जमानत मिलने के बाद वह कलेक्ट्रेट बिल्डिंग से बाहर निकला ही था कि तभी अचानक परिसर में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। यह देखकर पुलिस और कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी दंग रह गए।

आनन-फानन में व्यक्ति को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्टअटैक से व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

गोरखपुर पुलिस ने बुधवार की दोपहर गुप्तेश्वर निवासी गुलाब सिंह ठाकुर (55) को धारा 151 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया और कागजी कार्रवाई के बाद उसे मेडिकल के लिए विक्टोरिया ले जाया गया।

इसके बाद उसे एसडीएम गोरखपुर मनीषा वास्केल की कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे जमानत दे दी गई। इसके बाद उसे बाहर लेकर आए। उसके साथ परिजन भी थे। कलेक्ट्रेट परिसर में ही गुलाब को चक्कर आया और वह गिर गया। जब तक उसे उठाया गया उसकी सांसें थम चुकी थीं।

धारा 151 के आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। जिसको कोर्ट में पेश करने के पहले मेडिकल भी कराया गया था। उसमें सब ठीक था। इसके बाद जमानत के बाद उसकी कलेक्ट्रेट परिसर में ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Back to top button