Site icon Yashbharat.com

जबलपुर से कटनी के बीच मेगा ब्लॉक लगने के कारण कई ट्रेनें रद्द

be late standing businessman train station 53117544

जबलपुर। जबलपुर से कटनी के बीच विद्युतीकरण का काम तेज करने के लिए रेलवे 13 जुलाई से इस रूट पर मेगा ब्लॉक लगाने जा रहा है। 31 जुलाई तक चलने वाले मेगा ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी तो वहीं अन्य ट्रेनों की रफ्तार को नियंत्रित करने कॉशन आर्डर जारी कर दिया गया है।

पैसेंजर को राहत देने, कई ट्रेनों का बदला समय –

31 जुलाई तक सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस कटनी साउथ तक आएगी। वहीं जबलपुर-अंबिकापुर को कटनी साउथ से शुरू किया जाएगा। इटारसी-सतना पैसेंजर को सिहोरा स्टेशन तक लाएंगे तो सतना-इटारसी पैसेंजर को सिहोरा से शुरू करेंगे। सप्ताह में एक दिन हर रविवार को चलने वाली जबलपुर-मंडुआडीह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से तकरीबन दोपहर 1 बजे रवाना होगी। सिंगरौली-जबलपुर के यात्री 13 से 31 जुलाई तक ट्रेन नंबर 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस से कटनी साउथ से जबलपुर तक की यात्रा कर सकेंगे।

जबलपुर-अटारी ट्रेन रद्द –

जबलपुर से अटारी जाने वाली ट्रेन 21, 24 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं अटारी से जबलपुर आने वाली स्पेशल ट्रेन 22, 25 और 29 जुलाई को रद्द रहेगी।

Exit mobile version