Sunday, April 26, 2026
Latest:
CoronaLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर में 3 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 212

जबलपुर। (यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला) जबलपुर में रविवार 24 मई की शाम का दिन भी चिंता वाला ही था। शाम को मेडिकल कालेज वायरोलॉजी तथा आईसीएमआर लैब से मिली रिपोर्ट में 3 कोरोना पॉजिटिव निकली।

यशभारत को मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और आईसीएमआर लैब से आज मिली 89 सेम्पल की रिपोर्ट्स में तीन व्यक्तियों को पॉजिटिव पाया गया है । इनमें एक 25 वर्ष,एक 23 वर्ष और एक 32 वर्ष का पुरुष शामिल है।

 

जबलपुर की 24 मई तक की स्थिति :

* कुल पॉजिटिव – 212
* स्वस्थ हुए – 141
* मृत्यु – 9
* एक्टिव केस – 66
* आज तक सेम्पल। – 5429
* संदिग्ध केस- 219
* संस्थागत क्वारेन्टीन- 734
* घर में क्वारेन्टीन- 8578

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम