Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में सोमवार को मिले 874 कोरोना पॉजिटिव, 483 हुए स्वस्थ

images 50 1

जबलपुर आशीष शुक्ला – कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार 19 अप्रैल को 483 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 3122 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 874 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज स्वस्थ हुये 483 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 22 हजार 945 हो गई है और रिकवरी रेट 81.12 प्रतिशत हो गया है ।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान आये कोरोना के 874 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 28 हजार 282 हो गई है ।

पिछले चौबीस घण्टे में छह व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 338 हो गई है ।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 5820 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2676 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं । आज कोरोना संक्रमण से प्रभावित 14 क्षेत्रों को कण्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है ।

Exit mobile version