Friday, May 22, 2026
Latest:
jabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना सोमवार को 129 नये मरीज, 112 संक्रमित हुए स्वस्थ

आशीष शुक्ला..

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार को 112 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1622 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के 129 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 112 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 3140 हो गई है। कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 129 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4234 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 82 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1012 हो गये हैं। आज 1900 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये हैं। जबलपुर में अब तक कुल 69385 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम