भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा यात्रा बीमा, 27 अक्टूबर 2026 से लागू होगी योजना

Indian Railway: 40 साल बाद बदलेगा रेलवे का सिस्टम, खत्म होगी ‘Server Down’ की टेंशन-1 मिनट में बुक होंगे 1.5 लाख टिकट, बदलेगा 40 साल पुराना सिस्टम

भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा यात्रा बीमा, 27 अक्टूबर 2026 से लागू होगी योजना

यशभारत वेब डेस्क: भारतीय रेलवे ने अपनी ‘वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना’ (Optional Travel Insurance Scheme – OTIS) को लेकर एक बड़ा और यात्री हितैषी फैसला लिया है। अब तक केवल आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए ई-टिकट (E-Ticket) बुक कराने वाले यात्रियों तक सीमित बीमा की यह सुविधा अब रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से टिकट खरीदने वाले यात्रियों को भी मिलेगी। रेलवे का यह नया नियम 27 अक्टूबर 2026 से पूरे देश के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटरों पर लागू हो जाएगा।

डिजिटल भुगतान करने वालों को मिलेगा लाभ

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, काउंटर से यात्रा बीमा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को कुछ अनिवार्य शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • वैकल्पिक सुविधा: यह योजना पूरी तरह से वैकल्पिक (Optional) रहेगी, यानी यात्री अपनी इच्छा अनुसार इसे चुन सकेंगे।

  • डिजिटल भुगतान अनिवार्य: इस बीमा का लाभ केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जो टिकट बुकिंग के समय बीमा का विकल्प चुनेंगे और टिकट किराया तथा बीमा प्रीमियम दोनों का भुगतान अनिवार्य रूप से डिजिटल माध्यम (UPI, POS/कार्ड आदि) से करेंगे।

  • मोबाइल नंबर जरूरी: काउंटर पर टिकट बनवाते समय यात्री को अपना वैध मोबाइल नंबर भी अनिवार्य रूप से दर्ज कराना होगा।

  • केवल भारतीय नागरिकों के लिए: इस योजना की पात्रता केवल भारतीय नागरिकों तक ही सीमित रहेगी।

क्यों खास है रेलवे का यह फैसला?

अब तक रेलवे स्टेशन के काउंटरों से रोजाना लाखों की संख्या में टिकट बुक कराने वाले आम यात्री किसी भी रेल दुर्घटना या अप्रिय घटना की स्थिति में यात्रा बीमा के सुरक्षा चक्र से बाहर रहते थे। इस नए कदम से न केवल काउंटर टिकट यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित होगा, बल्कि रेलवे आरक्षण काउंटरों पर डिजिटल लेन-देन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।