वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का दिल्ली कूच,1 नवंबर की महारैली में शामिल होने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

IMG 20261026 WA0042

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का दिल्ली कूच,1 नवंबर की महारैली में शामिल होने कार्यकर्ताओं से किया आह्वा

 

कटनी। कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने मताधिकार की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सांसद कल्याण काले और मंडला जिले की बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण पट्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह की मौजूदगी में अभियान की रूपरेखा और दिल्ली महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि निष्पक्ष मतदान लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। कांग्रेस कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने की अपील की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान लोकतंत्र और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। प्रत्येक नागरिक के वोट का सम्मान तथा चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाकर पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था की मांग को मजबूती से उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें-  चौपाटी पर 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर,बजरंग उत्सव समिति ने धूमधाम से मनाया विजयादशमी पर्व, रामलीला मंचन के बाद विधायक संजय पाठक ने किया रावण दहन

कार्यक्रम में महाराष्ट्र से राजा गोदिक्षण, प्रभारी दुर्गेश पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व विधायक बसंत सिंह, प्रेम बत्रा, प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन कक्का, राकेश द्विवेदी गुड्डू, प्रशांत जायसवाल, विजय पटेल, महेंद्र जैन, जीतू गुप्ता, अजय जैसवानी, कमल पांडे, मोहम्मद इजराइल, आनंद पटेल, अजय खटीक, राहुल होतवानी, कल्लू दास बैरागी, संतोष यादव, मुकेश परोहा, रंजीत सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता और जालिम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।