आचार्य विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस पर जैन समाज ने किया भक्तिमय गरबा,महिलाओं और बच्चों ने भजनों पर दी आकर्षक प्रस्तुतियां, विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाएं सम्मानित

Picsart 26 10 26 17 50 43 747

आचार्य विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस पर जैन समाज ने किया भक्तिमय गरबा,महिलाओं और बच्चों ने भजनों पर दी आकर्षक प्रस्तुतियां, विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाएं सम्मानि

 

 

कटनी। परम पूज्य आचार्य 108 विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस एवं शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 25 अक्टूबर को दिगंबर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटनी में जैन समाज की महिलाओं और बच्चों द्वारा भक्तिमय गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर धुन पर दी गई प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, सकल दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष संजय जैन, मिथलेश जैन एडवोकेट, जैन शिक्षा संस्था के अध्यक्ष आशीष जैन, केडीसी कॉलेज के संचालक पारस जैन और शरद सरावगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन में जैन समाज की महिलाओं ने भक्ति गीतों पर गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गरबा प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सौम्या रांधेलिया और दीपा रवि ने निभाई।

इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। इनमें स्वतंत्र मत के संपादक संजय गुप्ता, खबर कटनी के संपादक राजेश जैन, रोशनी पारस जैन, सौम्या रांधेलिया, निधि चौरसिया और मति अनु श्रीवास्तव शामिल रहीं।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रीति पटवारी और नीतू गुप्ता ने किया। आयोजन मंडल में साधना-शुभाषिश जैन, ज्योति-नितिन जैन, आशना-प्रांशु जैन, दीपांशी-अभिनव जैन, आयुषी-सजल जैन, शिल्पा-अरविंद जैन तथा दीपाली-मोहित जैन का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें-  विजयराघवगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते छह आरोपियों को पकड़ा,देवराकला में जुआ फड़ पर दबिश, 14,380 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद

आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार शरद पूर्णिमा पर यह आयोजन धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह जैन समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन निरंतर जारी रखा जाएगा।