IPL 2027 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में: 15 नवंबर तक आएगी रिटेन-रिलीज़ लिस्ट, दो बड़े ट्रेड पूरे

ipl 2025 teams captain

IPL 2027 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में: 15 नवंबर तक आएगी रिटेन-रिलीज़ लिस्ट, दो बड़े ट्रेड पूरे

यशभारत वेब डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2027 सीजन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों की मिनी-ऑक्शन (Mini-Auction) का आयोजन इस बार 16 दिसंबर को गोवा में किया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन यह ऑक्शन आयोजित होगा, उसी दिन (16 दिसंबर) बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच भी खेला जाना है।

15 नवंबर तक रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की सूची देनी होगी

मिनी ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपनी-अपनी टीम में रखे जाने वाले (Retained) और रिलीज़ किए जाने वाले (Released) खिलाड़ियों की अंतिम सूची जमा करने का निर्देश दिया है। इसके बाद ऑक्शन शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले सभी टीमों को नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट और उनके ऑक्शन ऑर्डर की जानकारी मिल जाएगी।

अब तक हुए दो बड़े ट्रेड: ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की अदला-बदली

IPL 2026 का सीजन खत्म होने के बाद से अब तक खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो में दो बड़े सौदे हो चुके हैं:

  • ऋषभ पंत और कुलदीप यादव: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स को सौंप दिया और बदले में स्टार रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया।

  • टी नटराजन और जीशान अंसारी: दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को देकर उनके स्थान पर अनकैप्ड युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

इसे भी पढ़ें-  जामिया में छात्र संघ चुनाव के प्रदर्शन के बीच विवादित नारे: 'फ्री कश्मीर' के पोस्टरों पर बवाल, इमरान मसूद पहुंचे कैंपस

नीलामी से एक हफ्ते पहले तक यह ट्रेडिंग विंडो खुली रहेगी और इसके बाद अगले सीजन के शुरू होने से ठीक एक महीने पहले दोबारा खोली जाएगी।

मार्च के अंत में शुरू हो सकता है IPL 2027

हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक IPL 2027 की आधिकारिक तारीखों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बोर्ड सचिव देवाजीत सैकिया के अनुसार, आगामी सीजन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

विदेश के बजाय भारत में ही ऑक्शन क्यों?

पिछले तीन ऑक्शन दुबई, सऊदी अरब के जेद्दा और अबू धाबी में आयोजित किए गए थे। मिनी-ऑक्शन में कम खिलाड़ियों की बोली लगती है, ऐसे में विदेशों में लॉजिस्टिक्स, होटल और यात्रा का भारी खर्च बचाने के लिए बीसीसीआई ने इस बार मिनी ऑक्शन को देश के भीतर ही गोवा में कराने का फैसला किया है। बता दें कि IPL 2028 सीजन से पहले बड़े स्तर पर मेगा ऑक्शन (Mega Auction) आयोजित किया जाएगा। IPL 2027 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में: 15 नवंबर तक आएगी रिटेन-रिलीज़ लिस्ट, दो बड़े ट्रेड पूरे