Wednesday, April 29, 2026
Latest:
CoronajabalpurLatest

जबलपुर में सप्ताह के पहले दिन भी कोरोना से राहत, 39 नए मरीज मिले, 46 हुये स्वस्थ

  • जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 46 व्यक्ति डिस्चार्ज
  • आज सोमवार को 39 नये कोरोना मरीज मिले

जबलपुर, आशीष शुक्ला। कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार 2 नवम्बर को 46 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 523 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 39 नये मरीज सामने आये हैं।

12 हजार 069 कोरोना के संक्रमण से मुक्त

आज डिस्चार्ज हुये 46 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 069 हो गई है।

जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 93.73 प्रतिशत हो गया है । अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 93.73 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 39 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 876 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 206 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 601 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 710 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम