Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में मिला एक और Corona पॉजीटिव, संक्रमितों की संख्या 9 हुई, 4 मरीज स्वस्थ

images 2020 03 31T205032.704

जबलपुर। Jabalpur में एक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। पिछले 11 दिनों के बाद जबलपुर में राहत की खबर के बीच फिर से चिंता बढ़ी है। मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति के निवास वाले क्षेत्र को कंटेन्मेंट एरिया बनाया जा रहा है । उसे विक्टोरिया अस्पताल से मेडिकल कॉलेज आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट किया जा रहा है ।

पॉजिटिव व्यक्ति 20 मार्च को हैदराबाद से जबलपुर पहुँचा था, वो 12 साल से डायबिटिक है ।

आईसीएमआर लैब से आज बुधवार की अभी तक मिली 6 रिपोर्ट में से एक रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। शेष पांच निगेटिव है । जबलपुर का यह 9वा केस पॉजिटिव पाया गया है । आज परीक्षण हेतु भेजी गई शेष रिपोर्ट देर से प्राप्त होंगी पॉजिटिव केस से सबंधित व्यक्ति के कांटेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही की जा रही है ।

Exit mobile version