CoronajabalpurLatest

जबलपुर में आज मिला एक पॉजिटिव, अब तक 186 संक्रमित, 107 स्वस्थ

जबलपुर। जबलपुर में 19 मई की देर रात आई रिपोर्ट में एक पॉजिटिव मिला है इस तरह अब जबलपुर में कुल 186 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 9  की मौत हुई है जबकि 107 स्वस्थ हुए हैं।  19 मई को एक पोजिटिव आया शेष की नेगिटिव रिपोर्ट आई।

आईसीएमआर लैब से मंगलवार की रात 32 सेम्पल की मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना पॉजिटिव का एक प्रकरण सामने आया है ।

पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति मिलौनीगंज क्षेत्र का 20 वर्षीय युवा है। आईसीएमआर लैब के अलावा आज मंगलवार की रात मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से भी 30 सेम्पल की रिपोर्ट्स प्राप्त हुई है । मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से मिली सभी तीस सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट निगेटिव हैं ।

जबलपुर की अब तक की स्थिति 

# कुल पॉजिटिव – 186
# स्वस्थ हुए – 107
# मृत्यु – 9
# एक्टिव केस – 70

Back to top button