जबलपुर में देर शाम मिली 32 रिपोर्ट्स में 2 पॉजिटिव, संक्रमित हुए 188

यशभारत ब्रेकिंग@ आशीष शुक्ला

जबलपुर । जबलपुर में आज बुधवार की शाम मिली 32 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं । दोनों बहोराबाग रद्दी चौकी क्षेत्र के निवासी हैं।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 188 हो गई है । बाकी मेडिकल से प्राप्त 32 सेम्पल और विक्टोरिया से प्राप्त सभी रिपोर्ट नेगटिव है l

इससे पहले जबलपुर में पहले चरण की टेस्ट रिपोर्ट में एक भी पॉजिटिव नहीं मिले थे। दूसरे चरण में 2 पॉजिटिव आये रात्रि एक और रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

Exit mobile version