जबलपुर ग्वारीघाट पुरानी बस्ती मैं अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी

यश भारत ब्रेकिंग अपडेट (आशीष शुक्ला)
जबलपुर, यश भारत।  ग्वारीघाट थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी की पुरानी बस्ती में एक 40 वर्षीय युवक झाड़ियों के पास मृत पड़ा हुआ है ।

मृत युवक के बारे में पता किया जा रहा है, वहीं कुछ लोग बता रहे हैं कि वह ग्वारीघाट के होटलों में काम करता था।

↑
Exit mobile version