Site icon Yashbharat.com

जबलपुर क्वारन्टीन सेंटर से भागा मजदूर पॉजिटिव निकला, मचा हड़कंप

unnamed 14

जबलपुर। अहमदाबाद से मजदूरी कर लौटने के बाद आदिवासी बालक छात्रावास सिहोरा में क्वारंटाइन किया गया युवक त्यौहार मनाने के चक्कर में घर भाग गया था, जिसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सिहोरा के वार्ड क्रमांक 1 को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण सिहोरा के वार्ड क्रमांक 1 को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक1 निवासी 20 वर्षीय युवक मजदूरी करने अहमदाबाद गया था। लॉकडाउन के कारण वहां से अन्य मजदूर साथियों सहित 10 मई को घर लौटा था। जिनमें से युवक सहित कई मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया गया था।

युवक समेत कई संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे

बताया जाता है कि 22 मई को युवक समेत कई संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसी दिन शाम को युवक क्वारंटाइन सेंटर से अपने घर भाग गया। 23 मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसकी तलाश शुरू हुई और वह घर पर मिला। जिसे सुखसागर मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version