दमोह कोरोना अपडेट: क्‍वारंटाइन सेंटर से भागे युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

tree

दमोह। Coronavirus Damoh News : बटियागढ़ के कॉलेज में बनाए गए क्‍वारंटाइन सेंटर से भागे युवक का शव बुधवार की दोपहर एक पेड़ पर लटकता हुआ मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्ती करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी देते हुए बटियागढ़ थाना टीआई लखनलाल तिवारी ने बताया कि मंगोला गांव निवासी कल्लू पिता हीरा अहिरवार 45 जबलपुर में अपने परिवार के लोगों के साथ मजदूरी करता था। जिसे जबलपुर से वापस आने के कारण उसके छोटे भाई उमेद अहिरवार और बहू के साथ 20 अप्रैल को कालेज के क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा था।

वहां से वह 21 अप्रैल की रात भाग गया जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। बुधवार की दोपहर जंगल मे केरबना रोड पर एक शव पेड़ पर झुलता मिला जिसकी पहचान कल्लू के रूप में हुई। मामले के जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  हास्य-व्यंग्य के जरिए अंग्रेजों की कूटनीति पर किया प्रहार, ‘मुगलों ने सल्तनत बख्श दी’ का प्रभावशाली मंचन,एक्सप्रेशन ऑफ आर्ट सोसाइटी की प्रस्तुति ने इतिहास के प्रसंग को वर्तमान बाजार व्यवस्था से जोड़ा