Site icon Yashbharat.com

जबलपुर कोरोना पॉजीटिव के घर पहुंचा प्रशासकीय अमला, चप्पे चप्पे को किया जा रहा सेनेटाइज

IMG 20200412 WA0071

जबलपुर। जबलपुर में देर शाम एक व्रद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद हरकत में आये प्रशासन ने पूरे इलाके को न सिर्फ सील कर दिया है वरन चप्पे चप्पे को सेनेटाइज किया जा रहा है।

मरीज अभी मिला है उसके दरहाई निवास में पूरा सरकारी अमला पहुच गया है। परिवार में जो भी सदस्य हैं उन सभी की स्वास्थ्य जांच शुरु हो गई है। पूरी जानकारी भी ली जा रही है कि किस किस के संपर्क में थे जिससे सभी लोगो की जांच हो सके।

बता  दें कि आज आईसीएमआर में कुल 20 संक्रमित सैम्पल जांच के लिए आये थे इनमें से 19 सैम्पल तो निगेटिव निकले लेकिन एक सैम्पल पॉजीटिव मिला है। जिस शख्स का सेम्पल पॉजीटिव पाया गया वह 70 वर्षीय व्रद्ध है। यह जबलपुर के दरहाई का निवासी है, यह बुजुर्ग 10 अप्रैल से विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती था। फिलहाल उसे मेडिकल शिफ्ट किया जा रहा है। यह जबलपुर का 11 वां संक्रमित है 6 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

 

Exit mobile version