Coronajabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर कोरोना पॉजीटिव के घर पहुंचा प्रशासकीय अमला, चप्पे चप्पे को किया जा रहा सेनेटाइज

जबलपुर। जबलपुर में देर शाम एक व्रद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद हरकत में आये प्रशासन ने पूरे इलाके को न सिर्फ सील कर दिया है वरन चप्पे चप्पे को सेनेटाइज किया जा रहा है।

IMG 20200412 WA0072

मरीज अभी मिला है उसके दरहाई निवास में पूरा सरकारी अमला पहुच गया है। परिवार में जो भी सदस्य हैं उन सभी की स्वास्थ्य जांच शुरु हो गई है। पूरी जानकारी भी ली जा रही है कि किस किस के संपर्क में थे जिससे सभी लोगो की जांच हो सके।IMG 20200412 WA0076

IMG 20200412 WA0074

बता  दें कि आज आईसीएमआर में कुल 20 संक्रमित सैम्पल जांच के लिए आये थे इनमें से 19 सैम्पल तो निगेटिव निकले लेकिन एक सैम्पल पॉजीटिव मिला है। जिस शख्स का सेम्पल पॉजीटिव पाया गया वह 70 वर्षीय व्रद्ध है। यह जबलपुर के दरहाई का निवासी है, यह बुजुर्ग 10 अप्रैल से विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती था। फिलहाल उसे मेडिकल शिफ्ट किया जा रहा है। यह जबलपुर का 11 वां संक्रमित है 6 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

 

Back to top button