Site icon Yashbharat.com

जन्मदिन विशेष: 51 साल के हुए राहुल गांधी, दिल्ली कांग्रेस मनाएगी सेवा दिवस, बांटेगी मास्क और खाना

rahul gandhi

rahul gandhi

आज कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। आज राहुल गांधी 51 साल के हो जाएंगे और इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस राजधानी में सेवा दिवस मनाएगी। सेवा दिवस के दिन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को मुफ्त में जरूरी सामान बाटेंगे। इसमें फेस मास्क, दवाइयां और पका हुआ खाना शामिल है। शुक्रवार को पार्टी ने इसकी जानकारी दी।

दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर निगम के 271 वार्डों में मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए लाइन में लगे लोगों को बाटेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मास्क, दवाइयां, पका हुआ खाना, पानी और दूसरी जरूरी चीजें बाटेंगे। 

बता दें कि दिल्ली सरकार बिना राशन कार्ड वाले लोगों को भी मुफ्त में राशन मुहैया करा रही है। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन लोगों के लिए इस राहत पैकेज का एलान किया था। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता सेवा दिवस को कल यानी रविवार को भी मनाएंगे। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य लोगों की सेवा करना है और आज के समय में लोगों कई तरह की चुनौतियां देख रहे हैं। 

अनिल कुमार ने एक बयान में कहा कि सेवा दिवस का लक्ष्य उन लोगों तक पहुंचना है, जिन पर महामारी का गहरा असर पड़ा है और ऐसे लोगों को मदद पहुंचानी है। अनिल कुमार ने बताया कि कांग्रेस के नेता उन लोगों के पास भी जाएंगे, जिन्होंने कोरोना की वजह से किसी अपने को खोया है और ऐसे लोगों की मदद करेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में अबतक 3.50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

Exit mobile version