जान का डर लग रहा था: जब दुबई में अंडरवर्ल्ड डॉन की पार्टी में गाना पड़ा, कुमार सानू ने याद किया 90s के खौफनाक दौर का किस्सा

जान का डर लग रहा था: जब दुबई में अंडरवर्ल्ड डॉन की पार्टी में गाना पड़ा, कुमार सानू ने याद किया 90s के खौफनाक दौर का किस्सा

जान का डर लग रहा था: जब दुबई में अंडरवर्ल्ड डॉन की पार्टी में गाना पड़ा, कुमार सानू ने याद किया 90s के खौफनाक दौर का किस्सा

मुंबई: 90 के दशक के सुपरहिट और दिग्गज प्लेबैक सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) एक बार फिर अपने एक चौंकाने वाले बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। 1989 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले और 22 से ज्यादा भाषाओं में 20,000 से अधिक गाने गा चुके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर कुमार सानू ने हाल ही में अपने करियर के उस दौर को याद किया, जिसने उन्हें अंदर तक डरा दिया था।

हाल ही में सुभोजित घोष के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कुमार सानू ने खुलासा किया कि 90 के दशक में जब पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर अंडरवर्ल्ड का भारी दबाव और दबदबा था, तब उन्हें मजबूरी में दुबई जाकर एक माफिया डॉन की प्राइवेट पार्टी में परफॉर्म करना पड़ा था।

 “गुलशन कुमार जी की हत्या के बाद बहुत डर लगा था”

कुमार सानू ने बताया कि वह वह दौर था जब इंडस्ट्री में अपराध चरम पर था और टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। ऐसे में अंडरवर्ल्ड डॉन के किसी भी आदेश या रिक्वेस्ट को ठुकराना किसी भी कलाकार के लिए अपनी जान जोखिम में डालने जैसा था।

पर्सनल लाइफ को लेकर भी बटोर चुके हैं सुर्खियां

गौरतलब है कि कुमार सानू अपनी प्रोफेशनल गायकी के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने उनके साथ अपने अतीत के रिलेशनशिप का खुलासा किया था। वहीं, उनकी पूर्व पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने भी कुछ समय पहले उन पर और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ मीडिया में काफी चर्चित रही थी।

Exit mobile version