एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले बड़ा झटका: एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर लाइफ बैन, खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाएं देने का आरोप

एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले बड़ा झटका: एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर लाइफ बैन, खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाएं देने का आरोप

नई दिल्ली/भोपाल। जापान के नागोया में एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत से ठीक पहले भारतीय खेल जगत से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने एंटी-डोपिंग नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामले में एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध (Life Ban) लगा दिया है।

भारतीय खेलों के इतिहास में डोपिंग के मामले में लाइफ बैन झेलने वाले राकेश कुमार देश के पहले कोच बन गए हैं।

खिलाड़ियों को डोपिंग कराने का गंभीर आरोप

NADA द्वारा जारी ताजा उल्लंघनों की सूची में एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार का नाम सबसे चौंकाने वाला रहा:

पावर-लिफ्टर गौरव वत्स समेत कई एथलीटों पर भी गाज गिरी

NADA की इस कार्रवाई में केवल कोच ही नहीं, बल्कि कई बड़े खिलाड़ी और मेडलिस्ट भी शिकंजे में आए हैं:

खिलाड़ी / व्यक्ति खेल / पहचान कार्रवाई का कारण मिली सजा / स्थिति
राकेश कुमार एथलेटिक्स कोच खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाएं देना आजीवन प्रतिबंध (Life Ban)
गौरव वत्स पावर-लिफ्टर दिल्ली स्थित सप्लीमेंट कंपनी से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ जब्त अस्थायी रूप से निलंबित
चेल्सी वेटलिफ्टर (खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट) डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 5 साल का बैन
प्रकृति रूपा स्प्रिंटर (नेशनल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट) डोप सैम्पल पॉजिटिव आने के कारण अस्थायी रूप से निलंबित
नाबालिग एथलीट वेटलिफ्टर डोपिंग नियमों के उल्लंघन में अस्थायी रूप से निलंबित

दिल्ली पुलिस और NADA की संयुक्त छापेमारी

उल्लेखनीय है कि पावर-लिफ्टर गौरव वत्स के मामले में NADA और दिल्ली पुलिस ने नजफगढ़ स्थित उनकी न्यूट्रीशन सप्लीमेंट्स बनाने वाली कंपनी पर गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा था। इस संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस को भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं और उनकी तस्करी से जुड़े सबूत मिले थे। एशियन गेम्स से ठीक पहले हुई इस सख्त कार्रवाई से खेल गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version