अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में छाईं राधिका मर्चेंट: ‘एकदंताय’ पर दी खास प्रस्तुति, सोने की जरी और कांजीवरम साड़ी में दिखा राजसी अंदाज
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में छाईं राधिका मर्चेंट: 'एकदंताय' पर दी खास प्रस्तुति, सोने की जरी और कांजीवरम साड़ी में दिखा राजसी अंदाज
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में छाईं राधिका मर्चेंट: ‘एकदंताय’ पर दी खास प्रस्तुति, सोने की जरी और कांजीवरम साड़ी में दिखा राजसी अंदाज
मुंबई/भोपाल। अंबानी परिवार के आवास ‘एंटीलिया‘ में हर साल की तरह इस बार भी गणपति उत्सव बेहद भव्य तरीके से मनाया गया। इस खास मौके पर अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने भगवान गणेश के प्रसिद्ध स्तोत्र ‘एकदंताय’ पर एक विशेष शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति दी। इस दौरान उनका पूरा लुक किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहा था। उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई विशेष हाथ से बुनी साड़ी पहनी थी।
राधिका मर्चेंट के गणेशोत्सव लुक की बड़ी बातें
पारंपरिक कांजीवरम सिल्क: राधिका ने ‘डीप ज्वेल पिंक’ कलर की हाथ से बुनी हुई प्रामाणिक कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उनकी डांस परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।
असली सोने की जरी का काम: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के अनुसार, साड़ी में असली सोने की जरी से बुनाई की गई है और साथ में जरदोजी की बेहद खूबसूरत हाइलाइट्स दी गई हैं।
प्राचीन ‘मरोड़ी एंब्रॉयडरी’: इस साड़ी की सबसे बड़ी खासियत इस पर की गई एंटीक गोल्ड ‘मरोड़ी एंब्रॉयडरी’ (Marodi Embroidery) है, जो राजस्थान और गुजरात की सदियों पुरानी पारंपरिक हस्तशिल्प कला है। इसमें सोने-चांदी के धागों को मरोड़कर जंजीर जैसी पैटर्न बनाई जाती है।