Anant Ambani Pre Wedding: 1 से 3 मार्च तक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की होगी प्री-वेडिंग सेरेमनी। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी इसी साल जुलाई महीने में होनी वाली है. लेकिन उससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन 1 मार्च से 3 मार्च के बीच किया जाएगा. आज हम आपको अनंत अंबानी और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट की एजुकेशन क्वालीफिकेशन के बारे में बताएंगे. आज यह जानेंगे कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं और इन्होंने कहां से अपनी शिक्षा प्राप्त की है.
कितने पढ़े-लिखे हैं अनंत अंबानी?
सबसे पहले अगर बात करें, अनंत अंबानी की, तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल हासिल की है. यह वही स्कूल है, जहां बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के बच्चे भी पढ़ते हैं. यह स्कूल अनंत अंबानी के दादा जी धीरूभाई अंबानी के नाम पर है. अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अनंत ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका चले गए. यहां उन्हें ब्राउन यूनिवर्सिटी में एडमिशल लिया और यहां अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की.
अनंत अंबानी रिलाएंस इंडस्ट्रीज के एनर्जी बिजनेस को हेड करते हैं, जिसमें वह ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी के ऑपरेशंस देखते हैं.













