मध्यप्रदेश राज्यसभा उप-चुनाव: बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे 5 नाम, दक्षिण भारतीय चेहरे पर दांव संभव

BJP shutterstock 193641434 770x433 1

मध्यप्रदेश राज्यसभा उप-चुनाव: बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे 5 नाम, दक्षिण भारतीय चेहरे पर दांव संभव

भोपाल: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हलचल तेज कर दी है। सोमवार को भोपाल में आयोजित प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में प्रत्याशी चयन के लिए 5 नामों का पैनल तैयार कर अंतिम निर्णय के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व (दिल्ली) को भेज दिया गया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी इस सीट से किसी दक्षिण भारतीय चेहरे को राज्यसभा भेज सकती है। फिलहाल तमिलनाडु से पूर्व विधायक और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन का नाम सबसे आगे चल रहा है। मध्यप्रदेश राज्यसभा उप-चुनाव: बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे 5 नाम, दक्षिण भारतीय चेहरे पर दांव संभव

कोर ग्रुप की बैठक के प्रमुख फैसले:

केंद्रीय नेतृत्व पैनल में शामिल 5 नामों में से अंतिम प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाएगा।पार्टी ने प्रदेश के तीन प्रमुख महानगरों—इंदौर, भोपाल और जबलपुर—में विशाल जनसभाओं व रैलियों के आयोजन का फैसला लिया है। इन रैलियों में प्रत्येक स्थान पर 1 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा प्रदेश कोर कमेटी ने गहरा आक्रोश जताते हुए सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया।