Site icon Yashbharat.com

छोटे भाई के साथ जा रही 13 साल की मासूम से युवक ने किया रेप

kid 1

जबलपुर। बरेला के समीपवर्ती ग्राम की रहने वाली एक 13 वर्षीय बालिका अपने छोटे भाई के साथ जब अपने घर ग्राम जमुनिया जा रही थी तभी रास्ते में क्षेत्र का ही रहने वाला एक युवक उनके पास पहुंचा और साइकिल रोककर मासूम बालिका को खींच कर समीप ही तालाब के पास खाली मैदान में सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुराचार कर डाला और फरार हो गया।

बाद में लड़की का भाई घर पहुंचा और उसने अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया तो परिजन भी मौके पर पहुंच गये और नाबालिग लड़की और भाई के साथ जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एवं पास्को एक्ट के तहत् मामला दर्ज कर लिया है। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। शायद ही कोई दिन ऐसा बीत रहा हो जब कहीं न कहीं इस तरह की खबरें प्रकाश में न आ रही हों। आरोपी का नाम सूत्रों ने अजय रजक बताया है। पुलिस ने पीड़ितो को मुलायजा के लिये अस्पताल भिजवा दिया था।

Exit mobile version