Site icon Yashbharat.com

चुनाव में बांटने के लिए स्टाक करके रखी गई शराब पकड़ी

जबलपुर. चुनाव में बांटने के लिए स्टाक करके रखी गई शराब को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगातार भ्रमण कर रही है, पुलिस ने पनागर में रोहित साहू के घर से भारी मात्रा में शराब पकड़ी है, इसी तरह ग्वारीघाट में सुखसागर वैली गेट के बाजू में खंडहर के तलघर में रखा शराब का जखीरा पुलिस ने पकड़ा है. इस खुलासे के बाद पुलिस ने सक्रियता और बढ़ा दी है. बताया गया है कि गल्ला बाजार पनागर निवासी रोहित साहू ने अपने घर में अंग्रेजी शराब का स्टाक घर में छिपाकर रखा था, जिसे चुनाव के पहले क्षेत्र में बांटना था, इस बात की जानकारी मिलते ही आज शाम पुलिस ने रोहित के घर पर छापा मार दिया, पुलिस ने घर की तलाशी लेते हुए 16 पेटी में रखी अंग्रेजी शराब बरामद की है.
पुलिस की कार्यवाही से पनागर क्षेत्र में हड़कम्प मचा रहा, इसके बाद पुलिस ने अन्य स्थानों में अवैध शराब पकडऩे के लिए छापेमारी शुरु कर दी है. इसी तरह ग्वारीघाट सुख सागर वैली गेट के बाजू से बने खण्डरनुमा अधबने मकान के तलघर में 6 पेटियों एवं 3 प्लास्टिक की बोरियों में 365 पाव गोवा रम अंगे्रजी शराब रखी हुई है, जिसपर पुलिस ने दबिश देकर उक्त शराब बरामद की है, शराब पकडऩे की खबर मिलते ही सुखसागर वैली का सुपरवाईजर शंभूनाथ रैकवार उर्फ बबुआ भाग गया.. पूछताछ पर गेट के चैकीदार ने बताया कि उक्त शराब सुपरवारईजर शंभुनाथ रैकवार द्वारा रखवाई गयी है. पुलिस ने शंभूनाथ रैकवार को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है.

Exit mobile version