
Kachi Sharab: बाड़ी में छिपाकर रखी थी कच्ची शराब, 65 लीटर मंदिरा सहित 1 गिरफ्तार, Dhimarkheda Police Action, ढीमरखेडा पुलिस ने विगत दिवस 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 लीटर शराब बरामद की है।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर से प्राप्त दिशा निर्देश एवम् मुखबिर से मिली सूचना पर थाना ढीमरखेडा पुलिस ने ग्राम नेगई में मुकेश साहू पिता गयादीन साहू के घर पर छापामार कार्यवाही कर उस के घर की बाडी से प्लास्टिक के डिब्बों में भरी 65 लीटर कच्ची शराब जप्त कर आरोपी मुकेश साहू के विरूद्ध धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ढीमरखेडा मो शाहिद, सउनि जयचंद उईके, आरक्षक पंकज सिंह, अजय धुर्वे, दुर्गा शुक्ला, जयंत कोरी, अजय सिंह का विशेष योगदान रहा।








