सुदर्शन दिव्या ग्रुप ने धूमधाम से मनाया तुलसी-शालिग्राम विवाह एवं अन्नकूट महोत्सव,दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना और मंगलाचरण के साथ हुआ शुभारंभ, 56 भोग अर्पित कर की गई गोवर्धन गिरधारी की आराधना

Picsart 26 11 27 15 34 01 517

सुदर्शन दिव्या ग्रुप ने धूमधाम से मनाया तुलसी-शालिग्राम विवाह एवं अन्नकूट महोत्सव,दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना और मंगलाचरण के साथ हुआ शुभारंभ, 56 भोग अर्पित कर की गई गोवर्धन गिरधारी की आराधन

 

सुदर्शन दिव्या ग्रुप के तत्वावधान में तुलसी-शालिग्राम विवाह एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य और धार्मिक आयोजन श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में आयोजक ग्रुप की दीपाली गुप्ता, तनु गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, स्नेह लता सोनी, गौरी विश्वकर्मा, शोभा राय, प्रिया श्रीवास्तव, सारिका त्रिसोलिया, लता गुप्ता, दीपशिखा शिवहरे, आशा सुहाने एवं राखी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गणेश वंदना एवं मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।

दूसरे चरण में वृंदा तुलसी एवं भगवान शालिग्राम के स्वरूप में भगवान विष्णु का मंगल परिणय पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। विवाह की रस्मों के तहत स्नेह लता सोनी ने पंडित की भूमिका निभाते हुए लग्न पत्रिका का वाचन किया तथा तुलसी मैया के माता-पिता को लग्न पत्रिका सौंपी। इसके बाद हल्दी, मेहंदी और संगीत संध्या का आयोजन हुआ। विवाह गीतों पर महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। सभी सखियों की राजसी वेशभूषा आकर्षण का केंद्र रही।

भगवान विष्णु एवं तुलसी जी को हल्दी और मेहंदी लगाकर विवाह की रस्में निभाई गईं। इसके बाद भगवान विष्णु की भव्य बारात निकाली गई। भगवान विष्णु के रूप में प्रियंका गुप्ता तथा तुलसी जी के रूप में तनु गुप्ता ने शानदार अभिनय किया। सजी-धजी महिलाओं ने बरातियों की भूमिका निभाते हुए उत्सव का आनंद लिया। कन्या पक्ष से प्रभा बरसैंया एवं रामणि बरसैंया ने माता-पिता की भूमिका निभाई, जबकि वर पक्ष से निकिता कोटक एवं कल्पना कोटक ने भगवान विष्णु के माता-पिता का दायित्व निभाया। बारात का स्वागत माला पहनाकर एवं तिलक-चंदन लगाकर किया गया। इसके पश्चात जयमाला, सप्तपदी एवं विवाह के सात फेरे संपन्न हुए। बधाई और विदाई गीतों ने आयोजन को भावुक एवं यादगार बना दिया। पांव पखराई की रस्म में श्रद्धालुओं ने तुलसी जी एवं भगवान विष्णु के चरण पादुकाओं का पूजन कर यथासंभव उपहार भेंट किए।

इसे भी पढ़ें-  MP Board Exam: परीक्षाओं की रेस में फंसा 50% सिलेबस, प्री-बोर्ड के बाद मिलेंगे महज 20 दिन; कैसे होगी 10वीं-12वीं की फाइनल तैयारी?

कार्यक्रम के तीसरे चरण में अन्नकूट महोत्सव आयोजित हुआ। भगवान गोवर्धन गिरधारी को 56 व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धापूर्वक गिरिराज की आरती के बाद दीपदान किया गया तथा प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए।

पूरे धार्मिक आयोजन का रोचक एवं व्यवस्थित संचालन राखी गुप्ता ने किया। उनकी प्रभावशाली एंकरिंग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संपूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी नीति गुप्ता ने की। आयोजन के दौरान लकी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में रूबी बरसैंया, ममता भार्गव, लता गुप्ता, प्रभा बरसैंया, राखी गुप्ता, मीरा भार्गव, अलका सरावगी, माया तिवारी, निकिता कोटक एवं गायत्री जैन शामिल रहीं। अर्ली गिफ्ट कल्पना कोटक, शांति तिवारी एवं मीरा भार्गव को प्रदान किए गए।

मीरा भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न इस भव्य आयोजन में संस्था की संरक्षिका सरोज बच्चन नायक सहित मीना शर्मा, आशा कोहली, मीना खंडेलवाल, प्रिया भार्गव, अलका सरावगी, नीरू बाजपेई, रिचा गेलानी, रश्मि कनकने, रेखा पंजवाणी, आरती चौबे, रजनी कनकने, आकांक्षा बरसैंया, हेमलता श्रीवास्तव, शांति तिवारी एवं विधि तीर्थानी की विशेष उपस्थिति रही।

अंत में स्वादिष्ट रात्रि भोज के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर कार्यक्रम का समापन हुआ।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श