गुजरात ATS ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश: जैश से जुड़े संदिग्ध के पास AK-47 जैसी राइफल और रेकी के सबूत बरामद

गुजरात ATS ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश: जैश से जुड़े संदिग्ध के पास AK-47 जैसी राइफल और रेकी के सबूत बरामद

गुजरात ATS ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश: जैश से जुड़े संदिग्ध के पास AK-47 जैसी राइफल और रेकी के सबूत बरामद

गुजरात एटीएस (ATS) ने शुक्रवार को आतंकी हमले की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने का शक है। उसके पास से AK-47 जैसी ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल, 23 जिंदा कारतूस, दो खाली मैगजीन और जैश-ए-मोहम्मद का झंडा बरामद किया गया है।

WhatsApp पर आ रहा मैसेज शेड्यूलिंग फीचर: 2 सप्ताह पहले तय कर सकेंगे समय, थर्ड-पार्टी ऐप्स की जरूरत होगी खत्म

कैसे हुई गिरफ्तारी और क्या मिला?

  • खुफिया इनपुट और टीम: डिप्टी एसपी हर्ष उपाध्याय को मिली खुफिया सूचना के आधार पर एसपी के. सिद्धार्थ और के.के. पटेल के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने तकनीकी सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस से जांच आगे बढ़ाई।

  • लोकेशन ट्रैक और दबिश: जांच में सामने आया कि संदिग्ध वडोदरा के सयाजीगंज रेलवे स्टेशन के पास होटल मिलन में ठहरा था, लेकिन सुबह करीब 9 बजे बिना चेकआउट किए निकल गया। आरोपी की पहचान असम निवासी मोहम्मद शाहरुख इस्लाम कबीरुद्दीन (22) के रूप में हुई। दाहोद की ओर से वडोदरा आते समय हलोल-वडोदरा रोड पर नाकाबंदी की गई और होटल दर्शन के पास पालडी बस स्टैंड के नजदीक उसे हिरासत में ले लिया गया।

  • हथियार व नकदी: आरोपी के कब्जे से AK-47 जैसी राइफल, 23 कारतूस, दो खाली मैगजीन, जैश का झंडा, दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड और करीब 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़ें-  MP में 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' से विकास को नई रफ्तार: मंदसौर के गांधी सागर में हुई मोहन सरकार की बैठक, पंप्ड हाइड्रो और एग्रो-केमिकल पार्क पर लगी मुहर

वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन की रेकी और हैंडलर का एंगल

  • डिजिटल सबूत: ATS के मुताबिक आरोपी के फोन से वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन की तस्वीरें और रेकी के वीडियो मिले हैं। व्हाट्सऐप चैट में मिली तस्वीरों पर लाल निशान लगाकर टारगेट पॉइंट दिखाए गए थे, साथ ही गूगल मैप स्क्रीनशॉट, लिंक और राइफल ट्रेनिंग से जुड़े वीडियो भी बरामद हुए हैं।

  • पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क का शक: एजेंसी को शक है कि वह पाकिस्तान में बैठे हैंडलर मुफ्ती रफीक उर्फ इब्न अब्दुल्ला के संपर्क में था, जिससे उसे नए फोन और साजिश के लिए 50 हजार रुपये मिलने की बात सामने आई है। जांच में यह भी कहा गया है कि हमले के बाद वह पाकिस्तान जाकर जैश में शामिल होने की फिराक में था।

UAPA समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

गुजरात ATS ने आरोपी के खिलाफ ATS पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 08/2026 दर्ज की है। उसके विरुद्ध UAPA की धारा 18, 20, 23(1) और 38, BNS की धारा 61, 148 व 149 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-AA) के तहत कार्रवाई की गई है। एजेंसी अब हथियार सप्लाई, फंडिंग, डिजिटल नेटवर्क और संभावित मददगारों की कड़ियां जोड़ रही है।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श