ठंड में बेसहारा स्ट्रीट डॉग्स को मिलेगा गर्म बिछौना, कटनी ब्लड डोनर सोसायटी ने शुरू की ‘शेरू का बिछौना’ मुहिम लगातार तीसरे वर्ष मूक पशुओं के लिए निःशुल्क बिछौनों का वितरण, पशु प्रेमियों से आगे आकर सहयोग करने की अपील

IMG 20261126 WA0043

ठंड में बेसहारा स्ट्रीट डॉग्स को मिलेगा गर्म बिछौना, कटनी ब्लड डोनर सोसायटी ने शुरू की ‘शेरू का बिछौना’ मुहिम

लगातार तीसरे वर्ष मूक पशुओं के लिए निःशुल्क बिछौनों का वितरण, पशु प्रेमियों से आगे आकर सहयोग करने की अपी

कटनी। कड़ाके की ठंड में जहां इंसान अपने घरों में रजाई और गर्म कपड़ों का सहारा लेते हैं, वहीं शहर की गलियों और सड़कों पर रहने वाले बेजुबान स्ट्रीट डॉग्स के लिए सर्द रातें किसी चुनौती से कम नहीं होतीं। इन मूक जीवों को ठंड से राहत दिलाने और उनके प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने के उद्देश्य से कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी (रजि.) द्वारा इस वर्ष भी ‘शेरू का बिछौना 2026’ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शहर के पशु प्रेमियों को स्ट्रीट डॉग्स के लिए निःशुल्क बिछौने उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सोसायटी द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। अभियान का उद्देश्य ऐसे बेसहारा श्वानों को ठंड से बचाव के लिए सुरक्षित और गर्म स्थान उपलब्ध कराना है, जो दिन-रात शहर की गलियों और मोहल्लों में रहते हैं और रात के समय ठंड से बचने के लिए उनके पास कोई उचित आसरा नहीं होता।

सोसायटी की ओर से अपील की गई है कि जो भी पशु प्रेमी अपने घर के बाहर या आसपास स्ट्रीट डॉग्स के लिए बिछौना रखना चाहते हैं, वे अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और ब्लड ग्रुप निर्धारित व्हाट्सएप नंबर 93296 66512 पर भेजकर पंजीयन करा सकते हैं। इसके बाद संबंधित स्थान से बिछौना प्राप्त किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें-  Indian Railways Update: ग्वालियर-झांसी रूट पर अब समय से दौड़ेंगी ट्रेनें, समता और लश्कर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां तीसरी लाइन पर शिफ्ट

बिछौना वितरण के लिए इफिट जिम एंड फिटनेस सेंटर, शंभू टॉकीज के पास, संतनगर, नई बस्ती कटनी को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा माधवनगर क्षेत्र में शंकर साधवानी एवं विजय मखीजा से भी संपर्क कर बिछौना प्राप्त किया जा सकता है।

सोसायटी के अध्यक्ष टीनू सचदेवा एवं सचिव अखिलेश पुरवार ने शहरवासियों और पशु प्रेमियों से अपील की है कि वे इस मुहिम से जुड़कर बेजुबान जीवों को सर्दी से बचाने में सहभागी बनें। उनका कहना है कि इन मूक जीवों को हमारी ओर से केवल थोड़े से प्यार, संवेदना और सहयोग की आवश्यकता है।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श