नाबालिगों को नशा सप्लाई करने वालों की खैर नहीं: कटनी की बैठक में वी.डी. शर्मा के कड़े निर्देश, जानें क्या-क्या हुआ तय

नाबालिगों को नशा सप्लाई करने वालों की खैर नहीं: कटनी की बैठक में वी.डी. शर्मा के कड़े निर्देश, जानें क्या-क्या हुआ तय

नाबालिगों को नशा सप्लाई करने वालों की खैर नहीं: कटनी की बैठक में वी.डी. शर्मा के कड़े निर्देश, जानें क्या-क्या हुआ तय

कटनी: खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नशे के बढ़ते चलन, अपराधों, बरही अग्नि हादसे, रेलवे और पुल निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

बैठक के प्रमुख बिंदु

नशे और अपराधों पर कार्रवाई: सांसद श्री शर्मा ने नशे से जुड़ी घटनाओं और चाकूबाजी पर रोक लगाने, नाबालिगों को नशा सप्लाई करने वाले गिरोहों व ऑनलाइन खतरनाक सामग्री की बिक्री पर नजर रखने, अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क पर स्टंटबाजी व गुंडागर्दी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय चोरी नेटवर्क की पहचान और अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की जांच कर वापस भेजने को भी कहा।

पुलिस की कार्रवाई और अभियान: एसपी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई में 99 आरोपियों और 10 अंतरराज्यीय गिरोहों पर कार्रवाई की गई है। ऑपरेशन शिकंजा के तहत 464 किलोग्राम गांजा, 15 हजार नशे की गोलियां, 150 गांजे के पौधे और स्मैक जब्त हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 63.5 लाख रुपये है। साथ ही ‘नशे से दूरी है जरूरी-2.0’, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ और ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान चलाए जा रहे हैं।

बरही अग्निकांड और यातायात: सांसद ने बरही अग्नि हादसे की निष्पक्ष जांच व जवाबदेही तय करने, फायर ब्रिगेड व्यवस्था व आउटसोर्स कर्मियों की कार्यकुशलता जांचने के निर्देश दिए। विधायक श्री संदीप जायसवाल ने विवाह सीजन में जाम से बचने के लिए बारातघरों के पास यातायात व्यवस्था सुधारने का सुझाव दिया।

इसे भी पढ़ें-  सराफा बाजार की सुरक्षा को लेकर पुलिस और व्यापारियों की संयुक्त बैठक, सीसीटीवी से लेकर रात्रि गश्त तक पर हुई चर्चा,कारीगरों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील, दुकानों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाने दिए सुझाव

रेलवे ग्रेड सेपरेटर और पुल निर्माण: समीक्षा में बताया गया कि लगभग 2355 करोड़ रुपये की लागत वाला रेलवे ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट मार्च 2027 तक पूरा होने की संभावना है। सांसद ने स्टेशन व आसपास स्वच्छता पर जोर दिया, जबकि विधायक श्री जायसवाल ने मुड़वारा स्टेशन की ओर जिला अस्पताल का गेट बनाने का सुझाव रखा। कटनी नदी व आलोनी नदी पुलों, आरओबी कार्यों और बरगवां आरओबी के ध्वनि नियंत्रण अवरोधक सुधार को लेकर भी निर्देश दिए गए।

NHAI, MPRDC और संविधान शपथ: एनएचएआई कार्यों में जनप्रतिनिधियों के सुझाव के अनुसार सुधार, अनुपस्थित एमपीआरडीसी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस तथा सांसद-विधायक निधि कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति रिपोर्ट के निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत में संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन व शपथ दिलाई गई।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श