खितौला विवादःगोली चलाने वाले आरोपी की तलाश जारी

जबलपुर। बीती रात खितौला में दो युवको के बीच पैसों के लेन देन करो लेकर हुये एक विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक दोस्त ने दूसरे के उपर गोली दाग दी उक्त घटना की खबर जैंसे ही पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और गोली चलाने वाले आरोपी क विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में खितौला थाना प्रभारी राजेंन्द्र सिंह मस्कोले ने बताया कि खितौला निवासी 36 वर्षीय चिंटू उर्फ धमेंन्द्र पिता रणजीत सिंह का सिहोरा निवासी अस्सू विश्वकर्मा यह दोनों आपस मे दोस्त थे इस बीच इनका कुछ पैंसो का लेन देन हुआ और इसी के चलते चिंटू ने पूर्व में अस्सू के साथ मारपीट कर दी तब से अस्सू चिंटू से रंजिश रखने लगा था बीती रात खितौला के तुलसी मंदिर के पास इनके बीच पुनः विवाद हुआ जिससे अस्सू विश्वकर्मा ने चिंटू के उपर गोली दाग दी और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिये जबलपुर के एक निजी अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में घायल की हालत ठीक नहीं होने के कारण वह कुछ भी कथन देने की स्थिति में नहीं है। पीड़ित पक्ष की रिपेार्ट पर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

↑
Exit mobile version