jabalpur

छेडख़ानी करने वाले को विधवा ने कमरे में किया बंद

बाहर निकल कर लगाईआवाजें,आरोपी फरार पुलिस कर रही तलाश
जबलपुर ,नगर संवाददाता। बीती रात खितौला थाने के अंतर्गत एक ग्राम में एक 30 वर्षीय विधवा के साथ ग्राम के ही एक मनचले ने छेडख़ानी कर दी। विधवा किसी तरह से मनचले से पीछा छुड़ा कर कमरे से बाहर निकली और बाहर से संाकल चढा़ दी । और जोर -जोर से आवाज लगाई। आवाजसुनते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा जैसे ही दरवाजा खोला गया बदमाश मौका मिलते ही भाग निकला। बाद में इस घटना की सूचना पीडि़ता द्वारा पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़ता के कथन के मुताबिक छेडख़ानी करने वाले के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इस संबंध में खितौला पुलिस ने बताया कि बीती रात समीपी एक ग्राम मेंं 30 वर्षीय विधवा घर मे खाना खाने के बाद काम करती रही है और बाद में दरवाजें की सांकल लगा कर सो गई थी इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक 40 वर्षीय दरवारी लाल पटेल विधवा के घर पहुंचा और उसने धीरे से हांथ डाल कर दरवाजे की सांकल खोल कर अंदर गया जहां पर सो रही विधवा का मुंह दबा कर उससे छेडख़ानी करने लगा विधवा ने मनचले की इन हकरतों का विरोध करते हुये उसे धक्का देकर अलग किया और वह स्वयं कमरे से बाहर निकली और बाहर से सांकल लगा दीपुलिस ने आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास करने मे लगी हुई है।

Leave a Reply

Back to top button