कोरोना प्रतिबंध के बावजूद हुआ गोटमार मेला, 80 लोग हुए घायल
कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के बावजूद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आयोजित हुए गोटार मेला में बुधवार को 80 लोग घायल हुए और एक पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ।
गोटमार मेले में दो गांवों के लोगों के बीच लड़ाई होती है और एक दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं। यह एक वार्षिक आयोजन है जो पानधूरना इलाके में संपन्न होता है।
जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन कर आयोजन कराया गया। 80 लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले शांति समिति की बैठक में तय हुआ था कि दोनों गांवों से पांच पांच सदस्य मां चंडिका मंदिर में परंपरागत झंडा चढ़ाएंगे और मेले का आयोजन इस बार नहीं होगा।
लेकिन इसके बावजूद लोगों ने नियमों को नहीं माना। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

