कैंपस रिक्रूटमेण्ट ड्राइव का मंगलवार को होगा आयोजन
जबलपुर, यशभारत– कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय उद्योग भवन कटंगा में कैंपस रिक्रूटमें ड्राईव का आयोजन 3 फरवरी को किया जा रहा है।
रिक्रूटमेंट ड्राईव में टैक्सटाईल कंपनी हैदराबाद द्वारा बारहवीं, आईटीआई व स्नातक योग्यता वाले तथा 18 से 30 वर्ष आयु वाले आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वीं वाले आवेदकों को 9863 रूपये तथा आईटीआई वाले आवेदकों को 11648 रूपये एवं स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों को 12700 रूपये वेतन प्राप्त होगा।
आवेदक 3 फरवरी को प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय भवन कटंगा में अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।

