Site icon Yashbharat.com

कासगंज हिंसा पर UP के मंत्री का विवादित बयान, कहा- ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती

2018 2image 09 45 362176290satyadevbjp ll

कानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने एक विवादित बयान दिया कि कासगंज में हुई हिंसा छोटी-मोटी घटना थी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कासगंज में हुई हिंसा के बारे में पूछे जाने पर पचौरी ने पत्रकारों से कहा कि ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, हर जगह होती हैं। ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

कासगंज में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए निकाली गई एक मोटरसाइकिल रैली पर एक भीड़ की ओर से किए गए हमले में चंदन गुप्ता नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी। चंदन की मौत के बाद इलाके में हिंसा फैल गई थी जिसमें कम से कम 3 दुकानें, 2 बसें और 1 कार को आग के हवाले कर दिया गया था।

खादी, ग्रामोद्योग एवं कपड़ा विभाग के मंत्री पचौरी ने इस घटना के लिए जिले के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मामला बढ़ने से पहले ही कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए थे।

Exit mobile version