Site icon Yashbharat.com

काढ़े में मसालों का रखें सही अनुपात, ओवरडोज हो सकता है घातक, जानें सही विधि और सेवन का तरीका

harbal kada

harbal kada

अधिकांश लोग पांच से सात बार पी रहे काढ़ा, एक बार में 200 ग्राम से अधिक का कर रहे उपयोग,
आयुष चिकित्सक बोले, तासीर गर्म होने से होने लगती है दिक्कत ,कोरोना वायरस से बचाव के लिए आप जो काढ़ा तैयार कर लें, उसमें जड़ी-बूटी और मसालों का सही अनुपात जान लें, ऐसा न करने से पेट में अल्सर और जलन की दिक्कत होने लगेगी। आगरा में ऐसी परेशानी होने पर लोग आयुर्वेद चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं। पूछताछ में चिकित्सकों ने पाया कि काढ़े की ओवरडोज से यह परेशानी हो रही है।

आयुर्वेद चिकित्सकों के पास काढ़ा पीने के बाद ऐसी परेशानी होने पर जब पूछा कि दिन में कितनी बार काढ़ा पीते हैं तो बताया कि पांच से सात बार और एक बार में 200 ग्राम से अधिक बताया। मिश्रण भी अंदाज से बनाया, इससे परेशानी बढ़ गई।

आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. जेके राणा ने बताया कि काढ़े में लगभग हर मसाले और जड़ी-बूटी की मात्रा 20 ग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए, गलत मिश्रण से गर्म तासीर होने पर पेट में अल्सर, जलन, बैचेनी और उबकाई जैसी शिकायत होने लगती है। सही मात्रा और अनुपात में काढ़े के इस्तेमाल से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, पेट का स्वास्थ्य और स्फूर्ति रहती है। वजन भी घटता है।

100 ग्राम आयुष काढ़ा बनाने में ये रखें अनुपात

सौंठ: 20 ग्राम
काली मिर्च: 20 ग्राम
तुलसी: 20 ग्राम
दालचीनी: 20 ग्राम
हल्दी: 20 ग्राम

ऐसे करें तैयार

आयुष चिकित्सक डॉ. लोकेंद्र प्रताप ने बताया कि 200 मिलीलीटर पानी को उबालें और एक चौथाई पानी होने पर गैस बंद कर दें, 50 मिलीलीटर होने पर सुबह-शाम खाली पेट पीएं। इसमें 10-10 ग्राम शहद भी मिला सकते हैं।
केस स्टडी एक
बेलनगंज रहने वाले 48 साल के दीपक खंडेलवाल ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दिन में पांच बार से अधिक काढ़ा पीते, इससे पेट में जलन की शिकायत होने लगी, निगलने में दर्द भी होता, आयुष चिकित्सकों को बताया को काढ़े के लिए सही अनुपात और दिन में दो-तीन बरा ही उपयोग को कहा, अब राहत है।

केस स्टडी दो
रामबाग निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए काढ़ा नियमित पी रहे हैं। थर्मस में भरकर दुकान पर लेकर आता और पीता रहता, लेकिन इससे दिक्कत होने लगी। पेट में छाले हो गए,दर्द भी होने लगा। वैद्य से परामर्श लेने पर सही मात्रा बताई, उससे आराम मिला है। दो-तीन बार ही पी रहा हूं।

Exit mobile version