Site icon Yashbharat.com

कोरोना संक्रमण के मामले में सागर बना एक हज़ारी, आज मिले 17 नए पॉज़िटिव, 2 की मृत्यु

images 2020 07 25T164934.021

आशीष शुक्ला…

सागर यश भारत।  सागर में बढ़ते करोना संक्रमण के बीच जिले में संक्रमितो की संख्या एक हजार को पार कर गई है। रविवार को मिले 17 नए संक्रमितो के साथ यह संख्या 1002 पर पहुंच गई है।

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में दमोह जिले के दो मरीजो की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। वही दो मरीजो के स्वस्थ्य होने पर घर वापसी हुई। आज अाई जांच रिपोर्ट में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर और सदर के प्रसिद्ध डाक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है।

बीएमसी और अन्य लेबो से मिली जानकारी के अनुसार दलपतपुर में दो महिलाओं, खुरई, बीना ,रहली में एक एक ,सागर के भगवानगंज में दो , केंट से दो , कृष्णगंज, गम्भीरिया, बंगला नम्बर 28 केंट, सदर, बरियाघट, मोतीनगर से एक एक मरीज पॉजिटिव मिला है। जिले में स्वस्थ्य होकर घर जाने वालों की संख्या 735 है। तथा कोरोना संक्रमण से 49 मरीजो की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version