Friday, May 22, 2026
Latest:
Coronaमध्यप्रदेश

सागर जिले में बढ़ रहा है करोना का कहर : 29 पॉजिटिव और मिले, 2 की मृत्यु

आशीष शुक्ला..

सागर यश भारत/ सागर में जिला मुख्यालय के साथ ही बीना ,खुरई और शाहगढ़ में भी संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब समेत अन्य लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 29 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनमें सेना के जवान, सेंट्रल जेल के एक कैदी और बीएमसी के कर्मचारी शामिल है।

सागर और दमोह के एक एक मरीज की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है वही 10 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं।

यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार आज बीना में पांच, खुरई में 4, शाहगढ़ में दो, एमआरसी से सेना के पांच जवान, मोतीनगर और बीएमसी से दो, सेंट्रल जेल, गांधी चौक, शास्त्री वार्ड, परकोटा, बाघराज वार्ड, राहतगढ़, घुआरा, में भी संक्रमित व्यक्ति मिले हैं।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 1496 हो गई। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 80 तथा स्वस्थ्य होकर घर जाने वालों की संख्य्या 1045 है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम