हाईवे पर सावधान: टोल टैक्स बचाने के लिए नंबर प्लेट छिपाई तो लगेगा 5 गुना जुर्माना

FASTag KYC, Update

हाईवे पर सावधान: टोल टैक्स बचाने के लिए नंबर प्लेट छिपाई तो लगेगा 5 गुना जुर्माना

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। अब टोल टैक्स की चोरी करने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट छिपाना या उससे छेड़छाड़ करना वाहन मालिकों को भारी पड़ सकता है। नए नियमों के तहत, यदि कोई चालक जानबूझकर नंबर प्लेट ढकता है या उसमें बदलाव करता है, तो उससे सामान्य टोल शुल्क के अलावा 5 गुना जुर्माना भी वसूला जाएगा।

गंदे टोल प्लाजा शौचालय की फोटो भेजें और पाएं ₹1000 तक का Fastag Credit; ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’ की बढ़ी अवधि

इन मामलों में होगी कार्रवाई

यह सख्ती मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम के तहत की जा रही है।

नंबर प्लेट से छेड़छाड़: जानबूझकर आगे या पीछे की नंबर प्लेट को छिपाना, ढकना या बदलना।FASTag नहीं होना: यूजर फी से बचने के इरादे से गाड़ी में FASTag नहीं लगवाना भी कार्रवाई का आधार होगा।MLFF सिस्टम वाले सभी टोल पर लागू: यह नियम उन सभी जगहों पर प्रभावी है जहां MLFF सिस्टम शुरू हो चुका है और भविष्य में जहां भी यह व्यवस्था लागू होगी, वहां भी इसे माना जाएगा।

क्या है MLFF टोल सिस्टम?

मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) एक आधुनिक टोल प्रणाली है जिसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों और जाम को खत्म करना है।

 इस सिस्टम में गाड़ियों को शुल्क देने के लिए किसी बैरियर पर रुकने की जरूरत नहीं होती।सड़क के ऊपर गैंट्री में FASTag रीडर और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगे होते हैं। ये कैमरे और सेंसर गुजरती हुई गाड़ी की पहचान करते हैं और FASTag या रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर टोल शुल्क अपने आप काट लेते हैं।

इसे भी पढ़ें-  डिलीवरी के डेढ़ महीने बाद महिला के पेट से निकला सर्जिकल तौलिया, आंतें तक हुईं क्षतिग्रस्त; पति ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

कितनी देनी होगी पेनल्टी?

नए नियमों के मुताबिक, यदि यह साबित हो जाता है कि नंबर प्लेट छिपाने या FASTag नहीं लगाने का मकसद टोल शुल्क से बचना था, तो चालक को संबंधित टोल प्लाजा पर लागू सामान्य यूजर फी का 5 गुना जुर्माना देना होगा। यह राशि सामान्य टोल शुल्क के अतिरिक्त होगी और संबंधित अथॉरिटी को सौंपी जाएगी।

वाहन चालक क्या सावधानी बरतें?

अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट हमेशा साफ और पढ़ने योग्य रखें।FASTag को सही तरीके से अपनी गाड़ी के शीशे पर लगवाएं।हाईवे पर निकलने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास वैध FASTag है और उसमें पर्याप्त बैलेंस है, ताकि समय पर टोल का भुगतान हो सके।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श