तिरुपरनकुंद्रम दीपाथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट का शनिवार को दीपक जलाने का आदेश, मुख्य सचिव-DGP समेत 15 को अवमानना नोटिस

तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम न जलने पर बवाल, राज्यपाल ने मांगा स्पष्टीकरण; अवमानना याचिका दाखिल

तिरुपरनकुंद्रम दीपाथून विवाद: सुप्रीम कोर्ट का शनिवार को दीपक जलाने का आदेश, मुख्य सचिव-DGP समेत 15 को अवमानना नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम दीपाथून मामले में सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को दीपथून पर दीपक (दीपम) जलाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने 20 नवंबर के आदेश की कथित तौर पर जानबूझकर अवहेलना करने के मामले में तमिलनाडु के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और 13 अन्य लोगों को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम न जलने पर बवाल, राज्यपाल ने मांगा स्पष्टीकरण; अवमानना याचिका दाखिल

सुरक्षा CRPF को और अवमानना नोटिस किन-किन पर?

नोटिस पाने वाले: तमिलनाडु के मुख्य सचिव और DGP के अलावा HR&CE सचिव व आयुक्त, मदुरै के जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, मंदिर प्रशासन और अन्य संबंधित लोगों को नोटिस भेजा गया है।

CRPF के हवाले सुरक्षा: सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि कल दीपथून पर दीपम जलाया जाए और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) संभालेगी। चेन्नई में तैनात CRPF के कमांडेंट को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सख्त चेतावनी: कोर्ट ने कहा कि अब ऐसी स्थितियों से सख्ती से निपटना होगा, अन्यथा इससे संवैधानिक अराजकता पैदा हो सकती है।

मंदिर ट्रस्ट बोर्ड और अधिकारियों पर कड़ी टिप्पणी

ट्रस्ट बोर्ड पर नाराजगी: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रस्ट बोर्ड कभी कोर्ट के सामने पेश ही नहीं हुआ और परंपराओं का हवाला देकर प्रस्ताव पारित करने के बावजूद दीपम न जलाना पहली नजर में आदेश की जानबूझकर व खुले तौर पर अवहेलना है।

इसे भी पढ़ें-  बदलेगा 'वेस्ट बंगाल' का नाम: कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब अंग्रेजी में भी 'पश्चिम बंग' कहलाएगा राज्य, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

कानून के राज पर जोर: कोर्ट ने टिप्पणी की कि संविधान के अधिकार के तहत दिए गए आदेशों का पालन करना हर अधिकारी और संस्था का दायित्व है; ऐसा न करना संवैधानिक व्यवस्था और कानून के राज में सीधी बाधा है।

बाध्यकारी आदेश: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसका कोई भी आदेश बातचीत या मोलभाव का निमंत्रण नहीं होता। न्याय की प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जब तक कोर्ट स्वयं आदेश में बदलाव या उसे रद्द नहीं करता, तब तक उसका पालन अनिवार्य है।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श