Site icon Yashbharat.com

कटनी GRP की कार्रवाई, पांच महिलाओं से साढ़े चार लाख का गांजा बरामद

IMG 20180920 WA0020 1

कटनी। ट्रेनों से अवैध शराब व प्रतिबंधित गांजा की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिससे यह साफ होता जा रहा है कि अवैध कारोबारियों के लिए ट्रेनें ज्यादा सेफ नजर आ रही है। जिसमें कभी कभार ही पकड़ जाने का खतरा रहता है। बहरहाल कुछ दिनों पूर्व अवैध शराब की खेप पकड़ने के बाद जीआरपी ने आज प्रतिबंधित गांजा की बड़ी खेप के साथ पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

जिनके पास से लगभग आधा क्विंटल प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया है। महिलाओं से बरामद गांजा की कीमत साढ़े चार लाख रूपए के लगभग बताई जाती है। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी डी.पी.चड़ार ने बताया कि बीतीशात मुखबिरों ने सूचना दी कि मुड़वारा स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4-5 में ओवर ब्रिज के नीचे पांच महिलाएं बैगों में प्रतिबंधित गांजा की खेप लेकर बैठी हैं। श्री चड़ार के मुताबिक मुखबिरों की इस सूचना की तस्दीक करने पुलिस मौके पर पहुंची तो पांचों महिलाएं पुलिस को देखकर भागने लगी। जिन्हे घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर सभी महिलाओं के बैग से अलग-अलग लगभग 47 किलो 120 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 4 लाख 68 हजार रूपए बताई जाती है।

इन महिलाओं की हुई गिरफ्तारी
रेल पुलिस ने जिन महिलाओं को प्रतिबंधित गांजा की खेप के साथ बंदी बनाया है। उसमें हरियाणा के रोहतक जिला निवासी 43 वर्षीय कमला उर्फ मिर्ची पति राजू उर्फ राजकुमार, 50 वर्षीय विमला पति चंदर सासी, 45 वर्षीय राजकला उर्फ कला पति बलजीत सासी, 40 वर्षीय संतोष पति धर्मवीर सासी, 50 वर्षीय मिसरी उर्फ काड़ी पति मदन सासी शामिल है। सभी महिला आरोपियों से 47 किलो 120 ग्राम कीमती 468000/- रूपए जप्त कर महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Exit mobile version