katniLatest

कटनी में भी कंगना के समर्थन में फूंका गया उद्धव का पुतला

कटनी। देश की तरह कटनी में भी कंगना के समर्थन में युवक युवती सड़क पर उतर गए हैं। आज शाम कंगना के समर्थन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया कचहरी चौक में जमकर नारेबाजी हुई।

फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत के समर्थन में उतरी योगी युवा वाहिनी। योगी युवा वाहिनी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमिता श्रीवास के निर्देश अनुसार आज पूरे मध्य प्रदेश के कई जिलों में महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई।

फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार उद्धव ठाकरे द्वारा सोशल मीडिया में अपशब्द कर कई प्रकार की टिप्पणियां की गई जिस विरोध में योगी युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष अमिता श्रीवास द्वारा कटनी जिले के कचहरी चौराहे में महारानी लक्ष्मीबाई मूर्ति के सामने आज उद्धव ठाकरे का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

जिसमें विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों की उपस्थिति योगी युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष अमिता श्रीवास के साथ अर्पिता सिंह वंदना दुबे, दीपा उपाध्याय, आरती पटेल, ऋतु सिंह, श्रद्धा सिंह सहित करणी सेना मौजूद रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम