Site icon Yashbharat.com

कटनी में कोरोना पॉजिटिव आये चार लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशने की नई चुनौती

Corona yashbharat

Corona yashbharat

कटनी। मिशन चौक निवासी कांग्रेस नेता के सम्पर्क में आने वाले लोगों में से 27 के सेम्पल में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं।

यह सभी लोग कांग्रेस नेता के परिजन ही हैं लेकिन अब एक नई चुनौती भी खड़ी हो गई है।

जिन चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है अब उनकी भी कांट्रेक्ट हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है जिनमे 2 लोग वयस्क हैं।

पॉजिटिव मिले लोगों में एक व्यस्क का संपर्क कई लोगों से है। अब प्रशासन न सिर्फ कांग्रेस नेता की कांट्रेक्ट हिस्ट्री तलाश रहा है वहीं कोरोना पॉजिटिव आये 4 लोगों के सम्पर्क को भी देख रहा है।

कांग्रेस नेता की हालत स्थिर

उधर जबलपुर मेडिकल कालेज के कोविड केयर में इलाजरत कांग्रेस नेता की कल के मुकाबले आज हालत कुछ सुधार पर है लेकिन डॉक्टरों ने इसे स्थिर ही करार दिया है। उन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Exit mobile version